Fatehabad GK - All Information of Fatehabad - फतेहाबाद जिले की सम्पूर्ण जानकारी

 

फतेहाबाद का इतिहास – History Of Fatehabad

 फतेहाबाद ( Fatehabad ) पश्चिमी हरियाणा में स्थित एक महत्वपूर्ण जिला है ऐतिहासिक रूप से इस जिले का प्राचीनतम वर्णन महर्षि पाणिनि की पुस्तक अष्टाध्याई में मिलता है।

माना जाता है कि इसी जगह फिरोजशाह तुगलक के पुत्र का जन्म हुआ जिसका नाम फतेह खां रखा गया था उसी के नाम पर फिरोजशाह तुगलक ने शहर का नाम फतेहाबाद रख दिया

फतेहाबाद का पुराना नाम – atehabad ka purana naam

फतेहाबाद ( Fatehabad ) का प्राचीन नाम इकदार था फतेहाबाद के महत्वपूर्ण नगर टोहाना का वर्णन महर्षि पाणिनि की पुस्तक अष्टाध्यायी में तौषायण के नाम से मिलता है

प्राचीन समय में यह क्षेत्र नंद साम्राज्य का हिस्सा रहा था। बाद में मौर्य साम्राज्य के अंतर्गत शामिल हो गया। मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद हरियाणा में विभिन्न गणराज्यों का उदय हुआ जिनमें सबसे प्रमुख योद्धेय गणराज्य था।

फतेहाबाद शहर की स्थापना – Fatehabad Kab Bana

फतेहाबाद ( Fatehabad ) जिले की स्थापना 1351 – 52 में तुगलक वंश के प्रसिद्ध शासक फिरोजशाह तुगलक ने की थी। 15 जुलाई 1997 को फतेहाबाद जिले को हिसार जिले से अलग करके नया जिला बना दिया गया।

फतेहाबाद में तहसील

फतेहाबाद जिले में 3 तहसील है रतिया, टोहाना फतेहाबाद।

फतेहाबाद पिन कोड

फतेहाबाद ( Fatehabad ) जिले का पिन कोड 125050 है।

हरियाणा की सबसे पुरानी हवेली

फिरोजशाह तुगलक ने यहां पर अपने लिए एक महल का निर्माण करवाया जिसे हरियाणा की सबसे पुरानी हवेली के रूप में जाना जाता है

इसके अतिरिक्त फतेहाबाद के कुणाल नामक गांव में स्थित अशोक स्तंभ को फिरोजशाह तुगलक उखाड़कर फतेहाबाद अपने महल में ले आया इसे फिरोज शाह की लाट के नाम से जाना जाता है।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

लिंगानुपात के मामले में फतेहाबाद का हरियाणा में दूसरा स्थान है प्रथम स्थान पर मेवात जिला है।

शाहमीर की मजार फतेहाबाद में स्थित है यह तुगलक वंश के गुरु थे।

फतेहाबाद में हुमायूं ने कुछ समय तक निवास किया था उसने यहां पर एक मस्जिद का निर्माण करवाया जिसे हुमायूं की मस्जिद के नाम से जाना जाता है इस मस्जिद के पास हुमायूं का अभिलेख मिलता है।

फतेहाबाद हरियाणा का सबसे कम वन प्रतिशत वाला जिला है।

टोहाना को नहरों का शहर कहा जाता है क्योंकि यहां से हरियाणा में भाखड़ा नहर तथा घग्गर नदी प्रवेश करते हैं।

बनावाली, कुणाल तथा भिरडाना हड़प्पा सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण शहर है जो फतेहाबाद जिले में स्थित है।

भिरडाना हरियाणा का सबसे प्राचीन हड़प्पा स्थल है।

पुरातत्व विभाग द्वारा कराई गई खुदाई में कुणाल से दो राजा के सोने के मुकुट प्राप्त हुए हैं।

हरियाणा के प्रथम अर्जुन अवॉर्डी पहलवान उदय चंद फतेहाबाद से संबंधित थे।

फतेहाबाद हरियाणा का पहला पॉलीथिन मुक्त जिला है।

अमरूद उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना भूना में की गई है।

चिल्ली झील फतेहाबाद की एकमात्र प्रमुख झील है।

हरियाणा योग परिषद के प्रथम अध्यक्ष बनने वाले जयदीप आर्य फतेहाबाद से संबंधित है।

पंडित जसराज जी ने स्वर सम्राट के नाम से जाना जाता है। फतेहाबाद जिले के पीली मंदोरी गांव से संबंध रखते हैं। इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है

सूली खेड़ा गांव की प्रियंका बेनीवाल हरियाणा की पहली व्यावसायिक पायलट हैं

हरियाणा का एकमात्र परमाणु विद्युत संयंत्र फतेहाबाद जिले के गोरखपुर नामक गांव में स्थित है इसका शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 13 जनवरी 2014 को किया था।

पपीहा पार्क फतेहाबाद का एकमात्र पर्यटक स्थल है।

हरियाणा में जीएसटी की पहली हेल्प डेस्क फतेहाबाद में शुरू हुई थी।

कुणाल से अशोक स्तंभ तथा बोद्ध विहार के अवशेष मिले हैं।

फतेहाबाद पर अंग्रेजों का अधिकार 1810 में मुस्लिम सरदार इलियास बेग को हराकर हुआ था|

भूगोल

फतेहाबाद पर 27.1° उत्तरी अक्षांश और 78.19° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। इसकी औसत ऊँचाई 162 मीटर (534 फुट) है।

जनसांख्यिकी

भारत की २००१ की जनगणना के अनुसार, फतेहाबाद की कुल आबादी 19,318 थी। इसमें पुरुष 46% एवं महिलाएँ 54% निर्मित करती हैं। फतेहाबाद की साक्षरता 61.72% है जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक है जिसमें पुरुष साक्षरता 70.87% और महिला साक्षरता 50.93% थी। यहाँ छः वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या कुल जनसंख्या की 16.8% थी।

अर्थव्यवस्था

यहाँ गेहूं, मक्का, आलू, टमाटर, प्याज, गाजर, जौ, मूँग, चना और सरसों आदि फसलें होती हैं।

स्कूलों और कॉलेजों

·         उषा देवी कान्वेंट स्कूल, गल्ला मंडी फतेहाबाद

·         रतन देवी कॉन्वेंट स्कूल

·         सरस्वती ज्ञान मंदिर (coeducation)

·         जनता अंतर कॉलेज - लड़के स्कूल

·         भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज - गर्ल्स स्कूल

·         सैन्ट आर एल इंटर कॉलेज -बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल, शिवाजी नगर                फतेहाबाद आगरा यू पी 28311

·         राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद

Q.1. Fatehabad jila kab bana?

फतेहाबाद जिला 15 अगस्त 1997 को बना|

Q.2. Fatehabad kahan hai?

फतेहाबाद जिला हरियाणा राज्य में स्थित है|

Q.3. Fatehabad kisne basaya?

फतेहाबाद जिले की स्थापना फिरोज शाह तुगलक ने की थी|

Previous Post Next Post